इजहारे जज़्बात की ज़हमत कीजिये
मोहब्बत की है तो हिम्मत कीजिये
खुदा के रहमत से कायम मोहब्बत
सजदे में सर रख इबादत कीजिये
मोहब्बत की मंजिल है इम्तहान लेगी
ना उफ़ ना कोई शिकायत कीजिये
माना की मोहब्बत में खामोश है जुबाँ
चाहें तो निगाहों से शरारत कीजिये
रंजिश साज़िश हिमाकत नफ़रत
मोहब्बत के दुश्मन हैं खिलाफत कीजिये
मोहब्बत मोहब्बत मोहब्बत मोहब्बत
हर शख्स को मिले ऐसी चाहत कीजिये
दूर दिलों तक पहुंचे 'सुलभ' तेरे अलफ़ाज़
मोहब्बत में यारो खतो-किताबत कीजिये
- सुलभ जायसवाल 'सतरंगी'
